Dastak Hindustan

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर से जीत दर्ज की, कांग्रेस प्रत्याशी सोनल पटेल को 7 लाख 44 हजार वोटों से हराया

गांधी नगर (गुजरात):- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से 7 लाख 44 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की सोनल पटेल को 7 लाख 44 से अधिक मतों से हराया हैं। केंद्रीय मंत्री इस सीट से दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव मैदान में हैं।

 

पूर्व में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी लोकसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी 1996 में यहा से जीत दर्ज कि थी। हालांकि, उन्होंने लखनऊ सीट (उत्तर प्रदेश) से भी जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने गांधीनगर से इस्तीफा दे दिया था और लखनऊ सीट को बरकरार रखा था। गुजरात की 26 लोकसभा सीट में से 25 सीट पर सात मई को एक ही चरण में सारी सीटो पर मतदान हुआ था।

 

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *