Dastak Hindustan

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने लोगों से की अपील, ‘बदलाव के लिए करें मतदान’

नई दिल्ली:- आज लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें चरण का मतदान जारी है। आखरी चरण के साथ-साथ सभी को यह भी इंतजार है कि आखिर इस बार किसकी सरकार बनेगी। वहीं मतदान की प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है।

 

पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने जनता से वोट डालने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुल खरगे ने जनता से वोट डालने की अपील की है।

 

वोट देकर ही होगी बदलाव की सुखद शुरुआत

कांग्रेस अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जनता से अपील करते हुए कहा कि मेरे प्रिय देशवासियों,आज संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आख़िरी चरण का मतदान है। INDIA गठबंधन सीना ताने तानाशाही शक्तियों का मुक़ाबला कर रही है। लड़ाई अब अंतिम दौर में है। जनता हर दौर में हमारे साथ मज़बूती से खड़ी रही। छ: चरणों के बाद लोग हमें जीतता हुआ देखना चाहते हैं। वो कांग्रेस पार्टी के गारंटी को पूरा होता देखना चाहते हैं।

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को लोगों विशेषकर युवाओं से एकता एवं न्याय तथा ‘तानाशाही की बेलगाम शक्ति’ को हराने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, कि ‘‘लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए यह संघर्ष अपने अंतिम दो चरणों में पहुंच गया है। नफरत, नारे और ध्यान भटकाने वाली राजनीति के खिलाफ वोट करें।’’ उन्होंने लोगों से अपने मत के जरिए प्रगतिशील और समावेशी भारत का निर्माण करने की अपील की, जहां युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय होंगे।

 

देश ने किया समर्थन

उन्होंने अपनी इस पोस्ट में कहा कि देश ने इस बार युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय , हिस्सेदारी न्याय का साथ और समर्थन दिया है। लोकतंत्र का यह पर्व तभी कामयाब माना जाएगा जब लोकतांत्रिक शक्तियाँ तानाशाही शक्तियों को पराजित कर दिया जाए। आज जब 8 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर आप EVM का बटन दबाएँगे, तो अपने सामने संविधान की प्रस्तावना – “हम भारत के लोग…” के बारे में सोचिएगा। हमारे किसानों, नौजवानों, श्रमिकों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों व पिछड़े वर्गों के भविष्य के बारे में सोचिएगा। क्या आप फ़िर 5 साल उनको अन्याय, अत्याचार और असमानता के दलदल में ढकेलेंगे या उनके लिए एक उज्जवल, बेहतर व न्याय संगत भविष्य का निर्माण करेंगे? फ़ैसला आपको करना है। ध्यान रहे, अगर संविधान है तो हमारे मूलभूत मौलिक अधिकार बने रहेंगे

 

 

युवाओं में भरा है उत्साह और जोश

मेरे युवा साथी जो पहली बार वोट डालने वाले हैं, उनके कंधे पर बड़ी ज़िम्मेदारी है। उनका मैं स्वागत करता हूँ। मेरा सबसे निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में वोट दें। बदलाव को वोट देकर, होगी सुखद शुरुआत, क्योंकि हाथ बदलेगा हालात। बदलाव को वोट देकर ही होगी सुखद शुरुआत की जा सकती है।

 

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *