Dastak Hindustan

अनुपम खेर को फल वाले ने भी नहीं दिया भाव

मुंबई :-बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को फिल्म इंडस्ट्री में आए 40 साल पूरे हो चुके हैं। इन 40 सालों में उन्होंने 541 फिल्मों में काम किया है। हालांकि अनुपम खेर अब फिल्मों से ज्यादा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं।

अनुपम खेर फैंस के साथ कई मजेदार चीजें साझा करते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उनके नए वीडियो में, जिसमें वो फल वाले से बात करते नजर आ रहे हैं। मगर फल वाले ने अनुपम खेर को कुछ खास तवज्जो नहीं दी। जिसके कारण एक्टर को ट्रोल होना पड़ रहा है।

अनुपम खेर का नया वीडियो

अनुपम खेर ने आज सुबह इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें अनुपम खेर एक फल वाले से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में अनुपम खेर ने लिखा कि ये है नए और उभरते भारत की तस्वीर। राजकुमार जी मुंबई के जुहू में रेड्डी पर फल बेचते हैं। वो डिजिटल पेमेंट लेते हैं। फेस टाइम पर झांसी में अपने परिवार से बात करते हैं। खुश हैं। मुझे मास्क उतारने पर पहचानते हैं। एक राष्ट्र के रूप में अभी हमें बहुत आगे जाने की जरूरत है। लेकिन आज देश का हर आम आदमी भी सशक्त महसूस करता है। बदलाव तो आया है दोस्तों! जय हो!

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *