Dastak Hindustan

‘टाइम’ पत्रिका की सबसे प्रभावशाली 100 कंपनियों की सूची में 3 भारतीय

मुम्बई:- मशहूर अमेरिकी समाचार पत्रिका ‘टाइम’ की वर्ष 2024 के लिए दुनिया की सबसे प्रभावशाली 100 कंपनियों की सूची में 3 भारतीय कंपनियों- रिलायंस इंडस्ट्रीज, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और टाटा ग्रुप को स्थान मिला है।

इस सूची में कंपनियों को पांच वर्ग में रखा गया है। इसमें लीडर्स, डिसरप्टर्स, इनोवेटर्स, टाइटन्स और पायनियर्स श्रीणी शामिल हैं। रिलायंस और टाटा ग्रुप को टाइटन्स (दिग्गज कंपनियों की) श्रेणी में स्थान मिला है जबकि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को पायनियर्स (नई राहें दिखाने वाली कंपनियों की) श्रेणी में रखा गया है। प्रत्येक कैटेगरी में 20 कंपनियों को शामिल किया गया है।

पत्रिका ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को ‘इंडियाज जगरनॉट’ (भारत की महारथी कंपनी) की उपमा दी गयी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज पर उसने लिखा है कि कपड़ा और पॉलिएस्टर कंपनी के रूप में शुरू हुई रिलायंस आज एक विशाल और जीवंत बिजनेस ग्रुप है, साथ ही यह देश की सबसे मूल्यवान कंपनी भी बन गई है।

 

रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस के प्रमुख मुकेश अंबानी के नेतृत्व में कंपनी के पास एनर्जी, रिटेल और टेलीकॉम सहित कई बिजनेस हैं। पत्रिका ने रिलायंस और डिज्नी सौदे का भी जिक्र किया है। उसका कहना है कि 8.5 अरब डॉलर का यह सौदा भारत के तेजी से बढ़ते स्ट्रीमिंग बाजार पर रिलायंस की पकड़ मजबूत करेगा।

पत्रिका ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता के रूप में शामिल किया है। कंपनी हर साल 3.5 अरब खुराक बनाती है। याद रहे कि कोविड माहमारी के वक्त सीरम के टीकों ने लाखों जिंदगियां बचाई थी।

धरती क्‍यों बनी आग की भट्टी, दुनिया में 50 करोड़ लोग होंगे प्रभावित, हर साल 4.5% गिरेगी भारत की GDP

टाटा ग्रुप के बारे में पत्रिका ने कहा कि टाटा समूह भारत की पुरानी कंपनियों में से एक है। इसका विशाल पोर्टफोलियो स्टील, सॉफ्टवेयर, घड़ियों, सबसी केबल और रसायनों से लेकर नमक, अनाज, एयर-कंडीशनर, फैशन और होटल तक फैला हुआ है। टेक निर्माण, एआई और सेमीकंडक्टर चिप्स में निवेश करके समूह एक टेक कंपनी बन रहा है। 2023 में यह आईफोन को असेंबल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *