Dastak Hindustan

स्मृति ईरानी ने हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में किया रोड शो

नई दिल्ली:- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 25 मई को दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनाव के छठे चरण से पहले पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में रोड शो किया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद हैं। AAP ने पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार को मैदान में उतारा है।

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “दिल्ली की सातों सीटें भाजपा जीतेगी। सबने एक कार्यकर्ता के रूप में मेहनत की है और सातों सीटों पर हम जीतेंगे। हम 400 पार भी करेंगे और यहां की सभी सीटों पर जीतेंगे।”

पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा ने कहा, “PM मोदी की नीतियों के कारण जनता का अपार समर्थन हमें मिल रहा है। दिल्ली की सातों सीटों पर कमल खिल रहा है, PM मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *