Dastak Hindustan

सुबह का हेल्दी नाश्ता सेहत के लिए बहुत जरुरी

नई दिल्ली:– अगर सुबह का नशता हेल्दी हो तो शरीर स्वस्थ्य और निरोगी रहता है। इसलिए शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए और हेल्दी रहने के लिए ब्रेकफास्ट में इन चीजों का सेवन करना चाहिए।

ब्रेकफास्ट में हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। फल, जूस और ओटमील आदि। ओटमील ब्रेकफास्ट में खाने से हेल्दी रहते है। डेली ब्रेकफास्ट में एक अंडा जरुर खाएं। खास तौर सो सुबह के समय एक अंडा खाने से प्रोटीम और पोषक तत्व शरीर में पहुंचते है और शरीर को ताकत पहुंचाते है।

इसके अलावा आप सुबह के नाश्ते में चिया सीड्स का पानी पीना भी फायदेमंद होता है। चिया सीड्स का पानी पीने से वेट कम होता है। इसमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, डेली इसे पीने से शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होता है।इसके लिए चिया सीड्स को पांच से दस मिनट पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद इसे पी लें। इससे मांसपेशियां मजबूत होती है।

इसके अलावा गेहूं से बनी दलिया चाहे नमकीन हो या मीठी दोनो ही ब्रेकफास्ट में खाने से फायदा होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी सेहत को बनाएं रखने के लिए काफी ज्यादा जरूरी होते हैं।

आपके बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए भी ये काफी जरूरी होते हैं। हड्डियों को भी मजबूत बानने में ये आपकी काफी मदद करता है। दलिया को खाने से आपका पेट लंबे समय तक के लिए भरा-भरा सा लगने लगता है। ब्रेकफास्ट में पोहा भी खा सकते है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल होता है।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *