अमेठी (उत्तर प्रदेश):- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,” ED, आयकर विभाग, CBI देश में राज कर रहे हैं। सरकारें गिरा रहे हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक में हॉर्स ट्रेडिंग करके चुनी हुई सरकारें गिराई। ये राजनीतिक गुंडागर्दी है। कांग्रेस के अकाउंट बंद कर दिए। 2 मुख्यमंत्रियों को जेल में बंद कर दिया। लोगों के दिमाग में आ गया है कि अगर मोदी भारी बहुमत से जीत जाएंगे तो पता नहीं आगे चुनाव होंगे या नहीं होंगे।”
वहीं राम मंदिर को लेकर अशोक गहलोत ने कहा, “राम मंदिर को कोई खतरा नहीं है। ये मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बना है। अगर सरकार भाजपा की नहीं होती कांग्रेस की सरकार होती तब भी मंदिर बनता। ये(भाजपा) भ्रम फैला रहे हैं। अब उनके भ्रम में कोई आने वाला नहीं है।”