धुले (महाराष्ट्र):- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “2014 से पहले दुनिया में भारत के प्रति सम्मान का भाव समाप्त हो रहा था। सीमाएं असुरक्षित थीं। मैं तब भी सांसद था और संसद में जब हम इस मुद्दे को उठाते हैं तो कांग्रेस की सरकार कहती थी कि आतंकवादी सीमा पार के हैं हम क्या करें? गरीब भूख से मरता था, किसान आत्महत्या करता था, नौजवान पलायन करता था। हर हिंदू पर्व और त्योहार से पहले दंगे हो जाते थे।”
आज दुनिया में सम्मान बढ़ा है। आतंकवाद और नक्सलवाद पर नकैल कसी गई है। जो लोग पाकिस्तान के समर्थन में बात करते हैं न उन्हें पाकिस्तान ही भेज देना चाहिए। भारत पिछले 4 वर्षों से 140 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा है और पाकिस्तान में लोग भूखे मर रहे हैं। लोग 1 किलो गेहूं और आटे के लिए लड़ रहे हैं।