नई दिल्ली:- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “पहले तो ममता बनर्जी ने कहा कि वे बाहर से (INDIA गठबंधन) समर्थन करेंगी। बहुत सी पार्टियां ऐसा करती हैं। हाल ही में उनका एक और बयान आया है कि अगर सरकार बनती है तो वे सत्ता में शामिल हो जाएंगी। वे(ममता बनर्जी) गठबंधन के साथ हैं, ये स्पष्ट है। अधीर रंजन चौधरी निर्णय लेने वाले नहीं हैं। निर्णय लेने वाले हम हैं, कांग्रेस पार्टी है, हाईकमान है। हम जो तय करेंगे उन्हें फॉलो करना होगा, अगर कोई फॉलो नहीं करता है तो वो बाहर जाएगा।”
सभी चीजें पीएम मोदी के इशारे पर चलती हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। वे जो कहते हैं वो ही होता है लेकिन इस बार चुनाव में वो नहीं होगा। जनता की लड़ाई खुद जनता उनके खिलाफ लड़ रही है।