मुंबई (महाराष्ट्र):- केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से मुलाकात की।
केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा, “विपक्ष कुछ भी कह दे लेकिन ये जनता की आवाज है जो तय करती है कि परिणाम क्या होने वाला है और जनता ने मन बना लिया है कि वे पीएम मोदी के साथ है। आज देश की जनता उत्साह में और पूरे जोश के साथ पीएम मोदी को समर्थन देने के लिए तत्पर है।”