झुंझुनू (राजस्थान):- कोलिहान खदान में लिफ्ट गिरने से 14 लोगों के फंसे होने की आशंका है, बचाव अभियान जारी है। खदान में हादसे की सूचना मिलते ही हर तरफ हड़कंप मच गया। स्थानीय प्रशासन को तत्काल इसकी सूचना दी गई। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पिछले 10 घंटे से भी ज्यादा के समय से बचाव कार्य चलाया जा रहा है। इसमें बुधवार को पहली सफलता तब मिली जब खदान में फंसे 15 में से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इन तीनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है। बता दें कि हालात को देखते हुए राहत एवं बचाव दल के सदस्यों ने खदान के अंदर जरूरी दवाइयों के साथ फूड पैकेट्स भी भिजवाए गए ताकि न्यूनतम जरूरतों को पूरा किया जा सके।
खदान में लिफ्ट गिरने से 14 लोगों के फंसे होने की आशंका है, बचाव अभियान जारी है। कॉपर के खदान में हादसे की सूचना मिलते ही हर तरफ हड़कंप मच गया। स्थानीय प्रशासन को तत्काल इसकी सूचना दी गई। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पिछले 10 घंटे से भी ज्यादा के समय से बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट किया
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट किया, ”झुंझुनू के खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट की रस्सी टूटने से हुए हादसे की जानकारी मिली। संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने एवं बचाव अभियान और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।”
ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें