Dastak Hindustan

भाजपा नेता सुशील मोदी का पार्थिव शरीर को उनके आवास पर लाया गया

पटना (बिहार):- बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी के आवास पर पहुंचे। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना में उनके आवास पर लाया गया है।

सुशील मोदी सिर्फ बिहार के नहीं बल्कि देश के नेता थे 

भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी के निधन पर कहा, “सुशील मोदी सिर्फ बिहार के नहीं बल्कि देश के नेता थे। बिहार की करोड़ो जनता और कार्यकर्ता के साथ उनका बहुत लगाव था। वे हमारे लिए एक अभिभावक व मार्गदर्शक थे। वे एक अच्छे इंसान थे। सबसे बड़ा दुख है कि एक अच्छा व्यक्ति, एक अच्छा नेता हमारे बीच से चला गया।”

सुशील मोदी NDA के वास्तुकार थे

JDU नेता के.सी. त्यागी ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी के निधन पर कहा, “सुशील मोदी NDA के वास्तुकार थे, बिहार में वह भाजपा के सबसे ताकतवर व अग्रणी नेता थे। उनके निधन से हमने एक अच्छा दोस्त, अच्छा इंसान, अच्छा प्रशासक खो दिया। पूरा बिहार आज उनके लिए शोक मना रहा है।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *