Dastak Hindustan

मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की हुई मौत

मुंबई (महाराष्ट्र):- मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग गिरने पर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि 44 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 31 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। मरने वालों की संख्या 14 है। NDRF, एम्बुलेंस और अग्निशमन दल बचाव अभियान में जुटी है। घाटकोपर होर्डिंग ढहने की घटना के बाद BMC द्वारा गिरी हुई होर्डिंग का मलबा हटाया जा रहा है।

घाटकोपर घटना पर  उद्धव गुट के नेता ने भाजपा पर लगाया आरोप

घाटकोपर घटना पर उद्धव गुट के नेता और प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, “इतनी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटने के बाद भी भाजपा और उनके नेता राम कदम राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मुंबई में जब कहीं कोई होर्डिंग लगता है तो उसकी जिम्मेदारी BMC की होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक आम होर्डिंग का साइज 40/40 होता है लेकिन ये जो होर्डिंग गिरा है वो 120/120 था। इतना बड़ा होर्डिंग खड़ा हो गया और किसी का ध्यान भी उस पर नहीं गया। ये क्या हो रहा है? कार्रवाई भी छोटे अधिकारियों पर हो रही है। इसे राजनीति से न जोड़िए। ये पूरी तरह से प्रशासनिक विफलता है। तीनों इंजन पूरी तरह से फेल हो गए हैं।”

घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं खुद घटनास्थल पर गया था। हादसे में जिनकी मृत्यु हुई थी उन्हें सरकार 5 लाख रुपये देगी और घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *