नई दिल्ली:– आज यानी 14 मई को मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज मानुषी बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देने के लिए तैयार हैं. मानुषी बेहद खूबसूरत हैं और अगले महीने बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं।
वह फिल्म पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के साथ संयोगिता के किरदार में नजर आने वाली हैं। ‘पृथ्वीराज’ ‘पृथ्वीराज रासो’ पुस्तक पर आधारित है, जो निडर राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और पराक्रम का दस्तावेजीकरण करती है।
बीस साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बनीं
मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में न सिर्फ मिस वर्ल्ड का ताज जीता बल्कि अपने जवाब से लोगों का दिल भी जीता। 14 मई 1997 को हरियाणा के रोहतक में जन्मी मानुषी छिल्लर आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। चीन के सान्या शहर के एरेनम में आयोजित इस प्रतियोगिता में मानुषी ने 107 देशों की सुंदरियों को हराकर यह ताज जीता।
25 साल की मानुषी मेडिकल स्टूडेंट रह चुकी हैं। उन्होंने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट पास कर लिया था। मानुषी के पिता डॉ. मित्र बसु छिल्लर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ में वैज्ञानिक हैं। उनकी मां न्यूरोकैमिस्ट्री विभाग की प्रमुख हैं। मानुषी अपने माता-पिता के बेहद करीब हैं और परिवार का प्यार ही उनकी जीत की वजह बना।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें