Dastak Hindustan

कोन में भगवान परशुराम जी की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई

ए सी पाण्डेय की स्पेशल रिपोर्ट

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):- सोनभद्र के कोन में शुक्रवार को ब्राह्मण महासभा ब्लाक कोन द्वारा परशुराम जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम का पूजन अर्चन एवम दीप प्रज्वलन के साथ किया गया ततपश्चात सुंदर कांड का पाठ किया गया। इसके बाद ब्राह्मण समाज के उत्थान हेतु वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर सुशील चतुर्वेदी ने अक्षय तृतीया के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इसी क्रम में प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा ने कहा कि हमारा समाज तब तक नहीं मजबूत हो सकता जब तक कि हम संगठित नहीं होते, इसलिए हमें संगठित होना पड़ेगा।

समाज को संगठनात्मक विस्तार देते हुए सर्व सहमति से सच्चिदानंद तिवारी(सेवा निवृत्त क्षेत्राधिकारी उ प्र पुलिस) ग्राम केवाल को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान हेतु हम सभी को एक होना पड़ेगा।

इस अवसर पर विजय त्रिपाठी(पु. ग्रा प्रधान पिपरखाड़), अजय चतुर्वेदी, अलख नरायन शुक्ला, विन्यकान्त चौबे, दिलीप त्रिपाठी, विद्यानन्द त्रिपाठी, धनंजय त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी, रामकृपाल त्रिपाठी, अमरेश पांडेय, उमेश ओझा, विवेकानंद ओझा, सुनील ओझा,विजय त्रिपाठी, पीयूष त्रिपाठी, रमाकांत दुबे , मिथिलेश चौबे, अंकुर मिश्रा, रामानन्द मिश्र, प्रतीक एवम प्रत्यक्ष त्रिपाठी इत्यादि अन्य सम्मानित ब्राह्मण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हृदय निवास पांडेय ने किया एवम कार्यक्रम श्री उमेश ओझा के नव निर्मित भवन में सम्पन्न हुआ।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *