Dastak Hindustan

हार्दिक पांड्या की कैप्टेंसी स्टाइल से नाखुश हैं मुंबई इंडियंस के सीनियर प्लेयर

खेल:- 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का IPL 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा। बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के साथ ही एमआई का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया।

अब खबर आ रही है कि टीम के कई सीनियर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की कैप्टेंसी स्टाइल से नाखुश हैं। उन्होंने पूरे सीजन हार्दिक की कप्तानी करने के तरीके पर नाराजगी जाहिर की। हार के बाद रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने एक मीटिंग भी की।

 

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया

रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा गया है, “जब किसी टीम का नेतृत्व बदलता है, तो ये सामान्य शुरुआती मुद्दे होते हैं। खेलों में यह एक सामान्य घटना है।” IPL के 17वें सीजन की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। इसके बार रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को एमआई के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। इसके बाद से ही एमआई के फैंस खासे नाराज हो गए थे। मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक हार्दिक पांड्या को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा था।

 

एलिमिनेट हुई मुंबई इंडियंस

IPL 2024 के दौरान भी कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मुंबई इंडियंस 2 खेमों में बंट गई है। टीम के सीनियर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की कप्तानी से नाखुश हैं। एमआई के प्रदर्शन पर भी इस बदलाव का सीधा असर देखने को मिला। मुंबई इंडियंस ने 17वें सीजन में अब तक 12 मैच खेले और उन्हें 4 में ही जीत नसीब हुई। 8 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। एमआई का नेट रन रेट -0.212 है। एमआई IPL 2024 से एलिमिनेट होने वाली पहली टीम बन गई है।

 

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *