Dastak Hindustan

मर्डर इन माहिम रिव्यू, क्या है कहानी

मुम्बई:- आशुतोष राणा व विजय राज की मर्डर इन माहिम मुंबई में हुए खौफनाक हत्याओं व अपराध के रहस्यों को उजागर करती हुई नजर आती है।

जबसे इसका ट्रेलर आया है, तबसे दर्शकों को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर अपने आप में ही इतना ज्यादा दिलचस्प था कि हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए बेचैन है। इसमें  आशुतोष राणा और  विजय राज मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। ये एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है। भारत के प्रसिद्ध शहर मुंबई पर आधारित है। जहाँ लगातार हो रही रहस्यमई खौफनाक हत्याओं का पर्दा फास करने की जिम्मेदारी आशुतोष राणा व विजय राज पर है। चलिए जानते हैं कैसी है यह फिल्म

मर्डर इन माहिम रिव्यू

मर्डर इन माहिम मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है। जिसमें आशुतोष राणा व विजय राज मुख्य भूमिका में हैं। जोकि खौफनाक हत्या के रहस्य व मुंबई के अंदरूनी हिस्सों की पड़ताल करती है। इस फिल्म में आशुतोष राणा पीटर की भूमिका में व विजय राज जेंडे की भूमिका में नजर आ रहे हैं। मर्डर इन माहिम 2017 में प्रकाशित जेरी पिंटो के उपन्यास पर आधारित है। ये मनोरंजन श्रृंखला राज आचार्य द्वारा निर्देशित है और टिपिंग पॉइंट फिल्म्स द्वारा बनाई गई है। इसमें प्रतिभाशाली अभिनेता शिवानी रघुवंशी व शिवाजी साटम भी मुख्य भूमिका में हैं।

जब मुंबई में एक रेलवे स्टेशन के शौचालय में एक युवक की हत्या कर दी जाती है, तो एक सख्त पुलिस वाला जिसका किरदार विजय राज निभा रहे हैं। एक पत्रकार की मद्द लेता हैं, जिसकी भूमिका में आशुतोष राणा है। ये दोनों कभी एक अच्छे दोस्त थे। एक बार फिर से ये मामला उनकी दोस्ती को जोड़ने का काम करती है।

मर्डर इन माहिम (Murder In Mahim) आपको जेरी पिंटो के प्रसिद्ध उपन्यास के रूपांतरण का एक दिलचस्प दृश्य दिखाता है। जो मुंबई के दिनों में अपराध के गहरे रहस्यों को उजागर करने के साथ ही साथ गोपनियता के बीच रिश्तों को कैसे प्रभावित करतें हैं, इसको दर्शाता है। आशुतोष राणा व विजय राज आपको एक क्लासिक रोमांचक यात्रा पर ले जाने का काम करेंगे। ये तो किसी ने नहीं छुपा है कि आशुतोष राणा व विजय राज किसी भी किरदार को कितनी बखूबी से निभाते है। मर्डर मिस्ट्री पर आधारित ये फिल्म देखकर आप भी कई बार सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की आगे क्या होने वाला है।

मर्डर इन माहिम की कहानी क्या है?

मर्डर इन माहिम की कहानी (Murder In Mahim Story) 2017 में प्रकाशित जेरी पिंटो के उपन्यास पर आधारित है। जोकि एक मनौवैज्ञानिक थ्रिलर पर आधारित है। इस कहानी की शुरूआत एक युवक के हत्या से होती है, जो वेश्यावृत्ति के लिए कुख्यात शौचालय में मृत्य पाया जाता है। ये मामला जेडें नाम के पुलिस अधिकारी को सौंपा जाता हैं। जिसके बाद उसके दरवाजे पर दस्तक देता हैं पीटर जोकि एक पत्रकार है। दोनों ही गुप्त इच्छाओं व धोखें की दुनिया में फंस जाते है क्योकि हत्यारें का पता लगाने के लिए सेना में शामिल हो जाते हैं और रास्ते में अपने व्यक्तिगत पूर्वाग्रहों का सामना करते हैं। आगे जाकर इनकी परेशानी और बढ़ जाती है जब जेंडे का बेटा सुनील मामले में संदिग्ध पाया जाता है। इसके आगे की कहानी जानने के लिए आपको 10 मई 2024 को जाकर Jio Cinema पर Murder In Mahim स्ट्रीम करना होगा।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *