Dastak Hindustan

कांग्रेस हमेशा भारत को टुकड़ो में देखती है- कंगना रनौत

मंडी (हिमाचल प्रदेश):-  सैम पित्रोदा के बयान पर मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, “कांग्रेस हमेशा भारत को टुकड़ो में देखती है और इसलिए उनकी पार्टी टुकड़े-टुकड़े गैंग से भरी है। हमारी सभ्यता सबसे पुरानी है। हम इस गुलामी के चिह्न से कब निकलेंगे? सिर्फ इसलिए कि राहुल गांधी इटालियन हैं इसलिए हम सब पर यह थोप दिया गया है कि कोई अफ्रीकन है तो कोई अरब है। क्यों? क्योंकि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का मूल DNA इटालियन है इसलिए वे पूरे भारतवर्ष पर एक पहचान थोप रहे हैं। यह बहुत ही निंदनीय बयान है, हम सब भारतीय है और यही हमारी पहचान है।”

वहीं बिहार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “कांग्रेस ने देश को बांटने का काम किया है। पहले उन्होंने हिंदू मुसलमान के आधार पर बांटा फिर उत्तर दक्षिण के नाम पर बांटा अब रंग देखकर रंग के आधार पर बांट रहे हैं। इसके लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। सैम पित्रोदा के इस्तीफे से इसका निदान नहीं होगा।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *