Dastak Hindustan

सदगुरुदेव भगवान के दरबार में टेका मत्था, विधायक प्रभु नारायण यादव ने लिया आशीर्वाद

विवेक मिश्रा की स्पेशल रिपोर्ट 

 मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश):-  परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ में लोकसभा चंदौली क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने हेतु वीरेंद्र सिंह पर पार्टी ने अपना भरोसा कायम रखा है। सैयद राजा चंदौली क्षेत्र के विधायक प्रभु नारायण यादव ने अपने सभी सहयोगियों के साथ एवं समाजवादी पार्टी के टिकट पर सपा प्रत्याशी के रूप में वीरेंद्र सिंह समेत यथार्थ गीता के प्रणेता योगेश्वर महाप्रभु सदगुरुदेव भगवान के दरबार में पहुंचकर शीश नवाते हुए पूज्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।


लोकसभा प्रत्याशी के रूप में वीरेंद्र सिंह ने गुरुदेव भगवान का दर्शन, पूजन, अर्चन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, उमेश सिंह बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के लोग परमहंस आश्रम में उपस्थित रहे आश्रम में स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के साथ, दीपक महाराज जी भी उपस्थित रहे।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *