Dastak Hindustan

अंतरिक्ष में तीसरी बार उड़ान भरेंगी भारत की सुनीता विलियम्स

अंतरिक्ष :-भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलयम्स तीसरी बार अंतरिक्ष में जाने को तैयार हैं। बोइंग का स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान मंगलवार सुबह अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित केप कैनवेरल केंद्र से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना होगा।

58 वर्षीय सुनीता विलियम्स के साथ बुच विल्मोर भी अंतरिक्ष स्टेशन जाएंगे।

अंतरिक्ष में आठ दिन बिताएंगे समय

15 मई को धरती पर वापस आने से पहले दोनों अंतरिक्ष में आठ दिन बिताएंगे। 4.56 मीटर व्यास वाले इस अंतरिक्ष यान में कुल चार अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। बीबीसी से विलियम्स ने कहा, हम सब अंतरिक्ष में जाने को पूरी तरह तैयार हैं। इस यात्रा का भागीदार बनने पर हमारा परिवार व दोस्त खुश और गर्वान्वित हैं।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *