बरेली (उत्तर प्रदेश):- आज गुजरात और केरल के अलावा यूपी के 10, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7 और महाराष्ट्र में 14 सीटों के लिए आज मतदान चल रहा है। वहीं Evm मशीन में खराबी लगातार तीसरे चरण में देखी जा रही है। बरेली के जोगी नवादा में, जहां ललिता देवी स्कूल के बूथ संख्या 247 पर ईवीएम देर से चली। बूथ पर पुलिस की कम संख्या होने से व्यवस्था ठीक नहीं है। वोट डालने के लिए लोग मारामारी कर रहें है। वहीं जीजीआईसी इंटर कॉलेज बूथ संख्या 272 की ईवीएम मशीन करीब 8:15 तक नहीं चली।
जिसके कारण मतदाताओं को एक घंटे का इंतजार करना पड़ा। वहीं भोजीपुरा विधानसभा के शेरगढ़ लाजपत राय इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 13 पर भी ईवीएम खराब होने की खबर आई है। बरेली की लोकसभा सीट पर कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं।
बीजेपी की तरफ से एक बार फिर संतोष कुमार गंगवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस के प्रवीण सिंह तथा समाजवादी पार्टी के भगवत शरण गंगवार चुनाव मैदान में हैं। साथ ही 5 निर्दलीय उम्मीदवारों के अलावा 8 अन्य दलों के उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें