Dastak Hindustan

तीसरे चरण के लिए कल वोट डाले जाएंगे। मतदान 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 लोकसभा क्षेत्रों में होगा।

राजनीति:- कल पड़ेंगे वोट, 12 राज्य, 1351 उम्मीदवार और 93 सीटों पर। कल लोकसभा चुनाव 2024 के वोटिंग का दिन है। जिसको को लेकर पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अभी तक दो फेज में मतदान हो चुके हैं। इन दोनों चरण में 191 सीट पर मतदान हो गया है। तीसरे चरण के लिए कल वोट डाले जाएंगे।

कल मतदान 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 लोकसभा क्षेत्रों  में होगा। चुनाव आयोग (Election Commission) ने कहा कि तीसरे चरण के चुनाव में 1,351 उम्मीदवार मैदान में हैं। मंगलवार शाम तक 280 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो चुका होगा। यानी लोकसभा की कुल सीटों में से आधी से अधिक सीटों का फैसला हो चुका होगा।

शेष चार चरणों में 263 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। गुजरात राज्य और केंद्र शासित प्रदेश गोवा, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में मंगलवार को एक ही चरण में मतदान पूरा होगा। अन्य सीटों में असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, मध्य प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10 और पश्चिम बंगाल की चार सीटें शामिल हैं।

 

आंवला, मैनपुरी, एटा, बदायूं, फिरोजाबाद, और बरेली संसदीय सीट पर मतदान

गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, मध्य प्रदेश की नौ, छत्तीसगढ़ की सात, बिहार की पांच, असम की चार और गोवा की दो सीट के चुनाव शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली संसदीय सीट पर मतदान होगा।

 

कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह एटा से ‘हैट्रिक’ बनाने की उम्मीद कर रहे हैं

सपा महासचिव राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद सीट से फिर से मैदान में हैं। आदित्य यादव सपा का गढ़ मानी जाने बदायूं लोकसभा सीट से अपने चुनावी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। तीसरे चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह एटा से ‘हैट्रिक’ बनाने की उम्मीद कर रहे हैं।

 

भाजपा की महिला नेता कमलेश जांगड़े से होगा

बिलासपुर सीट पर कांग्रेस ने निवर्तमान विधायक देवेन्द्र यादव को भाजपा के पूर्व विधायक तोखन साहू के खिलाफ मैदान में उतारा है। एकमात्र एससी आरक्षित सीट जांजगीर-चांपा से पूर्व राज्य मंत्री शिवकुमार डहरिया कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, जिनका मुकाबला भाजपा की महिला नेता कमलेश जांगड़े से होगा।

 

सरगुजा सीट पर 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर आए, भाजपा के चिंतामणि महाराज और कांग्रेस के शशि सिंह के बीच मुकाबला होगा। आदिवासी बहुल रायगढ़ सीट पर भाजपा के राधेश्याम राठिया और कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह के बीच मुकाबला होगा, जो सारंगढ़ के पूर्व शाही परिवार से हैं।

 

11 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, गुजरात में कुल 4.97 करोड़ व्यक्ति, जिनमें 2.56 करोड़ पुरुष, 2.41 करोड़ महिलाएं और 1,534 तीसरे लिंग के लोग शामिल हैं, 50,788 मतदान केंद्रों पर मतदान कर सकेंगे। गोवा की दो लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए 11 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं।

 

उत्तरी गोवा सीट के लिए भाजपा के मौजूदा सांसद श्रीपद नाइक का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार रमाकांत खलप से है। दक्षिण गोवा सीट पर भाजपा ने कांग्रेस के विरियाटो फर्नांडीस के खिलाफ डेम्पो इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक पल्लवी डेम्पो को मैदान में उतारा है। दक्षिण गोवा लोकसभा सीट पर वर्तमान में कांग्रेस के फ्रांसिस्को सरदिन्हा का कब्जा है।

 

मतदान के साथ ही असम की सभी 14 सीट के लिए मतदान संपन्न हो जाएगा

झंझारपुर सीट पर बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की अगुवाई वाली नवोदित विकासशील इंसान पार्टी चुनाव लड़ रही है। सहनी की पार्टी को बिहार में कुल तीन सीट मिली हैं। असम में तीसरे चरण में चार सीट- धुबरी, बारपेटा, कोकराझार (एसटी) और गुवाहाटी निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान के साथ ही राज्य की सभी 14 सीट के लिए मतदान संपन्न हो जाएगा।

 

असम में बारपेटा सीट से सर्वाधिक 14 उम्मीदवार हैं, जबकि गुवाहाटी सीट से सबसे कम आठ उम्मीदवार हैं। गुवाहाटी में भाजपा की बिजुली कलिता मेधी और कांग्रेस उम्मीदवार मीरा बोरठाकुर गोस्वामी के बीच सीधा मुकाबला है, दोनों पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *