Dastak Hindustan

भूपेश बघेल को रायबरेली और अशोक गहलोत को अमेठी का AICC वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया

रायबरेली (उत्तर प्रदेश):- कांग्रेस ने भूपेश बघेल को रायबरेली और अशोक गहलोत को अमेठी का AICC वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। मिली जानकारी में बताया गया कि प्रियंका गांधी सैकड़ों ‘नुक्कड़ सभाएं’, बैठकें और घर-घर अभियान कार्यक्रम आयोजित करेंगी। केंद्र रायबरेली होगा जहां वह एक गेस्ट हाउस में ठहरेंगी। बूथ प्रबंधन से लेकर आउटरीच तक, सब कुछ वह ही संभालेंगी।” स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों और दशकों से गांधी परिवार के साथ पारिवारिक संबंध रखने वाले लोगों तक पहुंच रही हैं।

उन्होंने कहा कि वह दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में डिजिटल और सोशल मीडिया अभियान की भी निगरानी करेंगी। निर्वाचन क्षेत्रों में सभी तक पहुंचने के लिए संगठन के विभिन्न स्तरों पर अभियान चलाया जाएगा। प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जैसे शीर्ष नेताओं के अभियान की योजना और शेड्यूल का भी ध्यान रखेंगी।

ऐसा कोई विवाद नहीं-बघेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, “ऐसा कोई विवाद नहीं है। यदि उन्हें(राधिका खेड़ा) भाजपा में जाना है तो जाएं। हमारी शुभकामनाएं हैं। लेकिन इस तरह के अनर्गल आरोप लगाना उचित नहीं है।” प्रमोद कृष्णम के बयान पर उन्होंने कहा, “उन्हें भाजपा में कोई महत्व नहीं मिल रहा, मीडिया में महत्व नहीं मिल रहा। अपने आप को मीडिया में बनाए रखने के लिए ऐसा निकृष्टतम बयान दे रहे हैं। ये हास्यास्पद है।”

प्रियंका गांधी ने कहा-

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी से कांग्रेस नेता के.एल. शर्मा की उम्मीदवारी पर भाजपा द्वारा की जा रही टिप्पणी पर कहा, “यह बहुत असभ्य बाते हैं, 40 सालों से उन्होंने(के.एल. शर्मा) यहां काम किया है। अमेठी की जनता सभ्य है। यहां एक सभ्यता और परंपरा है और इसका सभी को आदर करना चाहिए।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *