नई दिल्ली:- उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। दिल्ली की सभी 7 संसदीय सीटों पर 25 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ आप नेता गोपाल राय और नरेंद्र नाथ भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने चुनाव कार्यालय से एक रैली भी निकाली। इस दौरान वे हाथों में संविधान के प्रस्तावना की कॉपी भी साथ लिए हुए थे।
वहीं एनएसयूआई और जेएनयू के छात्रों ने कन्हैया कुमार की रैली में शामिल हुए। रैली में थोड़ी दूरी पर कांग्रेस और आप के नेता भी साथ चल रहे हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने अपना नामांकन दाखिल करने से पहले हवन किया और सर्वधर्म प्रार्थना में भाग लिया।दिल्ली की सभी 7 संसदीय सीटों पर 25 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान होगा।
AAP-कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार
वहीं AAP नेता गोपाल राय ने कहा, “पिछले दो बार से मनोज तिवारी यहां से जीत रहे है। उस समय आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ते थे लेकिन इस बार दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। AAP-कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार हैं। पार्टियों के बिखरा का फायदा उन्हें इस बार नहीं मिलेगा। 10 साल भाजपा को काम करने का मौका दिया गया लेकिन जनता परेशान है। और जनता में आक्रोश है।
ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें