दावणगेरे (कर्नाटक):- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे देश की परिस्थिति आज यह है कि जो केंद्र की सरकार है वह देश की जनता के लिए नहीं बल्कि बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए चल रही है। इसका नतीजा यह है कि 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज हमारे देश में है।”
PM मोदी मंच पर खड़े होकर उस प्रज्वल रेवन्ना के लिए वोट मांगते हैं, जिसने हजारों महिलाओं का बलात्कार किया। फिर जब प्रज्वल रेवन्ना देश से भाग जाता है तो गृह मंत्री और प्रधानमंत्री लोगों के सामने ऐसा दिखाते हैं, जैसे इन्हें पता ही नहीं चला। जबकि इन्हें सब कुछ पता रहता है। एक तरफ, प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं की आत्मनिर्भर बनाने की बात करते हैं। दूसरी तरफ, वे महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के साथ खड़े होते हैं।