अयोध्या (उत्तर प्रदेश):- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के दर्शन किए। सबसे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचते ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या आगमन को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से खास तैयारी की गई है। राम मंदिर और हनुमान गढ़ी को फूलों से सजाए गए हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए। मंदिर में प्रवेश के लिए विशेष मार्ग को भी सजाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सरयू आरती में भी शामिल होंगी।
सीएम धामी ने भी श्री रामलला के किए दर्शन
वहीं आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुझे लगातार दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। देश की प्रगति, उन्नति, विकसित भारत, सभी लोगों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।”
अनुराग ठाकुर ने राम मंदिर में की पूजा अर्चना
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए दुनिया भर से लोग आए। आज मुझे भी भगवान राम का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला। जब द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनीं तो विपक्ष को यह पसंद नहीं आया।कांग्रेस चुनाव के दौरान झूठ फैलाने का काम करती रही है। जब यह स्पष्ट हो गया कि निमंत्रण (प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का) वर्तमान और पूर्व राष्ट्रपतियों को भेजा गया था, तो राहुल गांधी का झूठ देश के सामने उजागर हो गया।”
ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें