Dastak Hindustan

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे पर संजय राउत ने कहा- प्राण प्रतिष्ठा में क्यों नहीं बुलाया?

मुंबई:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर दौरे पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “चुनाव है न इसलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या भेजा गया है। जब प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी तब उन्हें वहां नहीं बुलाया गया था। तब उन्हें इन सबसे दूर रखा गया लेकिन अब चुनाव है इसलिए चुनाव में माहौल बनाने के लिए उन्हें वहां भेजा गया है।”

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, ” योगी जी उत्तर प्रदेश हार रहे हैं। आप रत्नागिरी में आए और हम कोल्हापुर में हैं हमारा भी उनसे सामना हो जाएगा। आप महाराष्ट्र या कहीं भी जाएं अब लोग आपको स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *