पुंछ (जम्मू-कश्मीर):- पुंछ के पहाड़ी क्षेत्र मंडी के ऊपरी इलाकों में भूस्खलन से 10 आवासीय घर क्षतिग्रस्त हो गए। जिनमें 3 आवासीय संरचनाएं पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। राहत बचाव कार्य जारी है। पुंछ SDM अशफाक हुसैन ने कहा, “कल रात बहुत तेज बारिश हुई जिसमें हमारे 8-10 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुछ मकान आंशिक रूप से और कुछ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। कई सारी लिंक रोड ब्लॉक हो गई थीं जिन्हें साफ करवा दिया गया है। राहत नियम के अंतर्गत जो भी मुआवज़ा मिलता है वो दिया जाएगा। फिलहाल के लिए पीड़ितों को टैंट मुहैया करवा दिए गए हैं।”
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया ट्वीट किया , “भूस्खलन से 6 घरों को नुकसान पहुंचने की जानकारी मिलने पर अभी डीसी किश्तवाड़ देवांश यादव से बात की। कोई जनहानि नहीं हुई है। लगातार बारिश जारी है। सभी संभव राहत और पुनर्वास उपाय शुरू किए गए। अन्य एजेंसियों के अलावा, भारतीय रेड क्रॉस को भी सेवा में लगाया गया। मैं प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हूं।”