Dastak Hindustan

केजरीवाल ने दिल्ली में एक बहुत बड़ा संवैधानिक संकट खड़ा कर दिया

नई दिल्ली:- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक बहुत बड़ा संवैधानिक संकट खड़ा कर दिया है। जेल में जब कोई मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए जाता है तो वे इस्तीफा देता है ताकी प्रदेश का काम चलता रहे। लेकिन उन्हें तो प्रदेश की चिंता ही नहीं है। अरविंद केजरीवाल बच्चों की भलाई के लिए थोडे़ ही सत्ता में आए थे। कोर्ट तक ने कह दिया कि इनकी राजनीतिक रुचि बड़ी है। वे अपनी जिद में दिल्ली का नुकसान कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल को संवैधानिक रूप से सजा मिलनी चाहिए।”

वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल सत्ता के लोभी हैं, अपने लिए सत्ता का इस्तेमाल कर रहे हैं और देश हित से ऊपर अपना नीजि हित मान रहे हैं। ये टिप्पणी दिल्ली हाई कोर्ट की है जिन्होंने कहा कि दिल्ली का शिक्षा व्यवस्था जर्जर है। अरविंद केजरीवाल जेल में रहते हुए सीएम बने रहना और सत्ता का आनंद लेना चाहते हैं।”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता यासेर जिलानी ने कहा, “राहुल गांधी रात में भी सपने में रह रहे हैं, दिन में भी सपने में रहे हैं। बड़े लंबे अंतराल से उनका परिवार और वे सत्ता से दूर है इसलिए वे सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं। सपने तो सपने होते हैं लेकिन हकीकत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनमानस के लिए काम कर रहे हैं और आप सिर्फ बतोलेबाजी कर रहे हैं।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *