Dastak Hindustan

बिहार में लड़ाई NDA के संतुष्टिकरण मॉडल और इंडी गठबंधन के तुष्टिकरण मॉडल के बीच

मुंगेर (बिहार):- बिहार में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” आज बिहार में लड़ाई NDA के संतुष्टिकरण मॉडल और इंडी गठबंधन के तुष्टिकरण मॉडल के बीच है। कांग्रेस के शहजादे ने कहा है, देशभर में हर परिवार की कमाई का, प्रॉपर्टी का सर्वे करेंगे। भ्रष्टाचार करके लोगों को तबाह करने वाली कांग्रेस की बुरी नजर अब आपकी संपत्ति पर पड़ गई है। कांग्रेस आपकी संपत्ति का सर्वे कराकर आप पर विरासत टैक्स लगाएगी। यानी अब आप अपनी संपत्ति अपने बच्चों को नहीं दे पाएंगे। कांग्रेस सत्ता में आई तो वह आपकी संपत्ति का आधे से अधिक हड़प लेगी।”

लालटेन वाले अंधकार युग में जो जंगलराज चलता था, उसे मुंगेर ने सबसे अधिक सहा है। पहले हर कोई यहां से पलायन के बारे में सोचता था, लेकिन JDU और BJP के नेतृत्व में NDA सरकार ने लालटेन के उस अंधकार युग से बिहार को बाहर निकाला है। अब जब भारत तेजी से विकसित हो रहा है, तो बिहार के तेज विकास का यही समय है।

10 साल में भारत की साख बढ़ी है, आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। आज दुनिया के हर देश में भारत के लोगों का गौरव बढ़ रहा है, भारत का सम्मान बढ़ रहा है। मुंगेर की ये धरती स्वाभिमान की धरती है, विरासत की धरती है। इस क्षेत्र ने भारत की समृद्धि का वो दौर देखा है, जिसकी कल्पना तक मुश्किल हो जाती है। आज NDA सरकार, भारत की वही समृद्धि लौटाने का प्रयास कर रही है और इस समय दुनिया भी जानती है कि ये समय भारत का समय है। दुनिया को भी लगता है कि जितनी मजबूत सरकार भारत के लोग बनाएंगे, दुनिया को भी उतनी ही मजबूती मिलेगी।

सारा काम हमने किया (नीतीश कुमार)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “मुंगेर जिले में बहुत काम हुआ है। शिक्षा, स्वास्थय, सड़क बिजली पानी का काम हुआ है। यहां से ललन सिंह उम्मीदवार हैं। सारा काम हमने किया है। जाति के आधार पर वोट के चक्कर में उम्मीदवार(RJD नेता कुमारी अनीता) बनाया गया है। जाति के आधार पर एक वोट नहीं देना चाहिए, काम के आधार पर वोट देना चाहिए। बिहार में हमें मौका मिला है हमने अपने किसी परिवार को आगे नहीं किया। कुछ लोग अपने परिवार के लिए सबकुछ करते रहते हैं।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *