अररिया (बिहार):- प्रधानमंत्री मोदी ने अररिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आज दूसरे चरण का मतदान भी चल रहा है, यह लोकतंत्र का महापर्व है। सभी मतदाताओं से, विशेषकर युवा मतदाताओं से मेरी अपील है कि मतदान करने अवश्य जाएं।”
RJD, कांग्रेस के INDI गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की परवाह है। ये वह लोग हैं जिन्होंने दशकों तक बैलट पेपर के बहाने गरीबों का अधिकार छीना। पोलिंग बूथ, बैलट पेपर लूट लिए जाते थे। जब गरीबों को EVM की ताकत मिली है तो चुनाव के दिन लूट करने वालों से बर्दाश्त नहीं हो रहा था। इसलिए वे EVM को हटाना चाहते हैं। लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने मतपेटियों को लूटने इरादा रखने वालों को ऐसा गहरा झटका दिया है कि उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए।
आज राजनीति की दो मुख्य धाराएं बन गई है- एक धारा भाजपा और NDA की है, जिसका मकसद देश के लोगों को सशक्त करना, हर लाभार्थी के दरवाज़े तक लाभ पहुंचाना है। वहीं, INDI गठबंधन का मकसद है देश के लोगों से छीनना और खुद की तिजोरी भरना। कांग्रेस और RJD ने बिहार के लोगों को विकास के लिए तरसा कर रखा था। यही जंगलराज के दिनों का हाल था।
“मैं एक नई योजना आपके पास लाया हूं। हर परिवार के 70 वर्ष से ज्यादा की उम्र वाले बुजुर्ग माता-पिता के इलाज का खर्चा अब उनके संतानों को नहीं करना पड़ेगा, यह खर्चा उनका ये बेटा(PM मोदी) करेगा। इन्होंने(कांग्रेस) यहां तक झूठ फैलाया कि कभी डॉ. मनमोहन सिंह ने ऐसा कहा ही नहीं था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। लेकिन आज डॉ. मनमोहन सिंह का एक और पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वे वही कह रहे हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। यह वीडियो सामने के बाद कांग्रेस और उनके पूरे इकोसिस्टम को जैसे सांप सूंघ गया है।
ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें