Dastak Hindustan

टेक महिंद्रा में फ्रेशर्स के लिए जॉब

टेक महिंद्रा :-आईटी सेक्टर की कंपनी टेक महिंद्रा इस साल यानी वित्तीय वर्ष 2025 में 6000 फ्रेशर्स को हायर करने वाली है। कंपनी ने आज 25 अप्रैल को यह जानकारी दी। ऐसे समय में जब ज्यादातर कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है और वे नई भर्तियों से कतरा रहे हैं, टेक महिंद्रा ने हायरिंग का निर्णय लिया है।

आईटी कंपनी के लिए यह दूसरा ऐसा वित्तीय वर्ष है जब उसने अपने एम्प्लॉई बेस में पूरे साल में कमी दर्ज की है। इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2018 में पूरे साल की कर्मचारियों की संख्या में गिरावट की जानकारी दी थी। टेक महिंद्रा के अलावा अब तक केवल TCS ने कहा है कि वह FY25 में लगभग 40000 फ्रेशर्स को हायर करने की योजना बना रही है।

रिजल्ट के बाद टेक महिंद्रा के MD और CEO मोहित जोशी ने कहा, “कर्मचारियों की संख्या में कुछ कमी आई है। हालांकि हम एक ऐसी कंपनी हैं जो लगातार फ्रेश ग्रेजुएट्स को हायर कर रही है और हम इसे जारी रख रहे हैं। हम हर तिमाही में 1500 से अधिक नए ग्रेजुएट्स को शामिल करने के अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं – हर साल 6000 नए ग्रेजुएट्स जोड़े जा रहे हैं।”

FY24 में TCS, इंफोसिस और विप्रो ने भी पूरे साल में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट दर्ज की है। TCS और इंफोसिस में पिछले एक दशक में ऐसा पहली बार है, जब कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है। वित्तीय वर्ष 2023-2024 के दौरान टीसीएस में 13,249 कर्मचारियों, इंफोसिस में 25,994 कर्मचारियों और विप्रो में 24,516 कर्मचारियों की गिरावट देखी गई।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *