Dastak Hindustan

मोदी जी ‘मंगलसूत्र’ का महत्व समझते तो ऐसी बातें नहीं करते-प्रियंका गांधी

बेंगलुरु (कर्नाटक):- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “अगर मोदी जी ‘मंगलसूत्र’ का महत्व समझते तो ऐसी बातें नहीं करते। जब नोटबंदी हुई तो उन्होंने महिलाओं की जमापूंजी छीन ली। किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान 600 किसानों की जान चली गई, क्या मोदी जी ने उन विधवाओं के ‘मंगलसूत्र’ के बारे में सोचा? जब मणिपुर में एक महिला का वस्त्रहरण कर उसके वस्त्र जलाए गए तब भी मोदी जी चुप थे, कुछ नहीं बोले। क्या उन्होंने उसके ‘मंगलसूत्र’ के बारे में सोचा? आज वह वोट के लिए महिलाओं से ऐसी बातें कह रहे हैं, उन्हें डरा रहे हैं ताकि वे डरकर वोट करें। उन्हें शर्म आनी चाहिए।”

पिछले 2 दिनों में अब ये शुरू हुआ है कि कांग्रेस के लोग आपका मंगलसूत्र और सोना छीनना चाहते हैं। 70 सालों से ये देश स्वतंत्र है 55 सालों के लिए कांग्रेस की सरकार रही तब क्या किसी ने आपका सोना छीना और आपके मंगलसूत्र छीने। जब देश में जंग हुई थी तब इंदिरा गांधी ने अपना सोना देश को दिया था और मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश को कुर्बान हुआ।

हम भगवान राम की पूजा क्यों करते हैं? क्योंकि उन्होंने लोगों की सेवा की और सच्चाई के रास्ते पर चले। महात्मा गांधी जी ने भी वही रास्ता चुना। जब उन्हें गोली मारी गई, तो उन्होंने ‘हे ​​राम’ कहा। लेकिन आज स्थिति यह है कि झूठ का बोलबाला है। हर दिन हम अपने सामने एक पूरा नाटक होते देखते हैं। यह सब आपकी आंखों के सामने हो रहा है, आप चुप हैं। जो संस्थाएं आपके अधिकारों की रक्षा के लिए बनाई गई थीं दबाया जा रहा है हम लड़ रहे हैं, तुम कब लड़ोगे?

पीएम मोदी ने रविवार को बांसवाड़ा में एक चुनावी रैली में कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए कहा, “ये शहरी नक्सलियों की सोच मेरी माताओ- बहनो, ये आपका मंगलसूत्र भी नहीं बचने देंगे। यहां तक जाएंगे।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *