Dastak Hindustan

ताइवान के हुआलिएन शहर में एक महीने में दूसरी बार आया भूकंप, नहीं हुई कोई हानि

ताइवान  :-ताइवान के हुआलिएन में सोमवार को 5.5 तीव्रता से तेज भूकंप आया है, यह देश के पूर्वी हिस्से में स्थित है। हालांकि अभी मानसून विभाग से किसी भी दुर्घटना या किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

इस बात की जानकारी रॉयटर्स ने दी है।

भूकंप से राजधानी ताइपे में इमारतें हिल गईं। मौसम प्रशासन ने कहा कि भूकंप की गहराई 10 किमी (6.2 मील) थी। इस महीने की शुरुआत में ताइवान के हुआलिएन में 7.2 तीव्रता का भूकंप आने से कम से कम 14 लोगों की मौत हुई थी और तब से ताइवान को सैकड़ों झटके महसूस हुए हैं।

हालांकि, ताइवान के इसी पूर्वी क्षेत्र में आए 13 अप्रैल को भूकंप में करीब 17 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 7.4 रही थी और साथ भू-स्खलन भी देखने को मिला था। यही नहीं हुआलिएन शहर में कई इमारतों को सभी ने गिरते हुए भी देखा था।

2016 में दक्षिणी ताइवान में आए भूकंप में 100 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 1999 में 7.3 तीव्रता के भूकंप में 2,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *