नई दिल्ली:- राष्ट्रपति भवन में आज सोमवार को 132 लोगों को पद्म सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस बार 5 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, 110 को पद्मश्री से सम्मानित किया। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह मौजूद हैं।सबसे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बिंदेश्वर पाठक समेत 5 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
इसके बाद अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, सिंगर उषा उथुप और सीताराम जिंदल समेत 17 लोगों को पद्म भूषण दिया। इसके अलावा मनोहर कृष्ण डोले और रामचेत चौधरी समेत 110 लोगों को पद्मश्री दिया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार (25 जनवरी) को 2024 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया था।
27 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साल 2024 के लिए पद्म पुरस्कार के लिए चुने गए लोगों को सम्मानित किया है. अलग-अलग क्षेत्रों में उनके अहम योगदान के लिए कई हस्तियों को सम्मान मिला ।