उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो:- कानपुर जिले के अन्तर्गत आने वाले बिधनू नगवा आराजी 814 में ग्राम समाज की करोड़ो की जमीन पर कब्जे का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। स्कूल संचालक संजय पांडेय और उसके भूमाफिया साथी अवैध कब्जा रहे हैं एवं शिकायत करने के बाद अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।जानकारी के मताबिक पुलिस,तहसील और केडीए के कर्मचारी भी इसमें लिप्त हैं और अवैध कब्जे के खेल में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अवैध कब्जे में प्रत्यक्ष रूप से लिप्त संजय पांडेय और उसके साथियों की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल में की गई है | बताया जा रहा है कि कुछ लोग जमीन पर आवास बनाकर रहने भी लगे हैं। प्रशासन भी यहां दखल देने से बचता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ये सभी कब्जे लेखपालों, कानूनगो और नायब तहसीलदारों की मिलीभगत से हुए हैं। अवैध कब्जों को रोकने की जिम्मेदारी इन्हीं की होती है। बीते दिनों नर्वल तहसील के पालपुर गांव के बलवान सिंह यादव ने राजस्व परिषद में शिकायत की थी कि गांव में चारागाह, खलिहान, घूरे आदि के लिए आरक्षित 260 बीघा जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। लेकिन इस सबके बावजूद अभी तक कोई भी कर्यवाई नहीं हुई है।