लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अभी राम नवमी का आयोजन संपन्न हुआ है। भाजपा शासित सभी राज्यों में राम नवमी के उत्सव और शोभायात्राएं सकुशल संपन्न हुईं लेकिन पश्चिम बंगाल की टीएमसी (TMC) की सरकार के कारण वहां राम नवमी की शोभायात्राओं पर हमले हुए हैं। यानी सनातन आस्था को आहत करने की किस हद तक की कुचेष्टाएं हो रही हैं।”
उन्होंने आगे कहा,” यह एक बार फिर से वहां देखने को मिला है। हमें नहीं भूलना चाहिए की सुशासन की पहली शर्त कानून का शासन है और मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने देश में और भाजपा की राज्य सरकारों ने भी सुरक्षा का बेहतर माहौल देने का काम कया है।