Dastak Hindustan

बेंगलुरु में कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कर्नाटक (बेंगलुरु):- बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन शुरू करने से पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया। बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,” कर्नाटक के लोग अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। मोदी जी कर्नाटक आते हैं और कर्नाटक से घोर अन्याय करते हैं। जब कर्नाटक के लोग कर्नाटक के किसान अपना अधिकार मांगते हैं, 17 हजार 400 करोड़ का सूखा राहत कोष मांगते हैं तो मोदी जी उन्हें खाली लोटा पकड़ा देते हैं। इसलिए इसबार कर्नाटक और देश के लोग मोदी सरकार और भाजपा को यही खाली लोटा पकड़ा देने वाली है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *