Dastak Hindustan

चुनाव प्रचार के लिए आज केरल के दौरे पर प्रियंका गांधी

केरल (तिरुवनंतपुरम):-  एआइसीसी महासचिव एवं कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा आज केरल पहुंचेंगी। कांग्रेस नेता तीन चुनावी सभाओं को संबोधित और राज्य की राजधानी तिरुअनंतपुरम में रोड शो करेंगी। विशेष विमान से वह आज सुबह कोच्चि पहुंचेंगी।

वहां से वह त्रिसूर जाएंगी और चालकुडी लोकसभा क्षेत्र में पहली रैली को संबोधित करेंगी। इसके बाद पथनमथिट्टा में प्रचार करने के बाद तिरुअनंतपुरम पहुंचेंगी और शशि थरूर के साथ रोड शो में भाग लेंगी। शाम को वह दिल्ली लौट जाएंगी।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *