Dastak Hindustan

शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल और बिहार में हुआ इतने प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव:-  पहले चरण में शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 77.57% और बिहार में 46.32% यानी औसतन 59.71% मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में होगा। वहीं राज्य विधानसभा चुनाव 2024 में सुबह 11 बजे तक अरुणाचल प्रदेश में 19.46%, सिक्किम में 21.20% मतदान हुआ।

लक्षद्वीप में सबसे कम रिकॉर्ड – 16.33% त्रिपुरा में सर्वाधिक रिकॉर्ड – 33.28% वहीं तमिलनाडु में सुबह 11 बजे तक 23.72 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान समेत 18 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है।

लोकसभा चुनाव का पहला चरण सात चरणों में से सबसे बड़ा है। यह कुल 543 सीटों पर होने वाली वोटिंग का लगभग पांचवां हिस्सा है। इसमें 82 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान होना है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *