Dastak Hindustan

आदित्य श्रीवास्तव नही बल्कि आईएएस (IAS) ने हासिल किया अब तक का हाइएस्ट स्कोर

शिक्षा:- यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सर्विसेज (CSE) के मार्क्स 2023 जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2023 और यूपीएससी सीएसई कट-ऑफ मार्क्स तक पहुंच सकते हैं।

इस साल परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव

ने कुल 1099 मार्क्स हासिल किए हैं। उन्होंने मेन्स परीक्षा में 899 मार्क्स और पर्सनालिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू में 200 मार्क्स हासिल किए हैं।

यूपीएससी सीएसई के फाइनल रिजल्ट में सिर्फ मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के मार्क्स जोड़े जाते हैं। प्रीलिम्स परीक्षा एक क्वालीफाइंग पेपर होता है। मेन्स परीक्षा 1750 मार्क्स की होती है जबकि इंटरव्यू 275 अंक का होता है। कुल मिलाकर ये UPSE CSE परीक्षा 2025 मार्क्स के लिए आयोजित की जाती है।

आदित्य श्रीवास्तव के नहीं इनके आए हैं अब तक के सबसे हाईएस्ट मार्क्स

यूपीएससी मुश्किल परीक्षाओं में से एक है ये तो हम जानते हैं। 16 अप्रैल को रिजल्ट जारी होने के बाद हर जगह टॉपर आदित्य श्रीवास्तव की चर्चा हो रही है। जहां उन्होंने इस परीक्षा में 2025 मार्क्स में से कुल 1099 मार्क्स हासिल किए हैं, लेकिन आपको बता दें, आदित्य श्रीवास्तव के मार्क्स हाईएस्ट मार्क्स नहीं है। यूपीएससी सीएसई की परीक्षा में अब तक सबसे अधिक मार्क्स 2017 यूपीएससी टॉपर अनुदीप दुरीशेट्टी ने हासिल किए थे। उन्होंने 2025 मार्क्स में से कुल 1126 मार्क्स हासिल किए किए थे। उन्होंने 2025 मार्क्स में से कुल 1126 मार्क्स हासिल किए हैं।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *