लोकसभा चुनाव:- आज लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान जारी है। यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 36.96 प्रतिशत मतदान हुआ।
बिजनौर में 36.08%
कैराना में 37.92 प्रतिशत
मुरादाबाद में 35.25 प्रतिशत
मुजफ्फरनगर में 34.51%
नगीना में 38.5%
पीलीभीत में 38.51%
रामपुर में 32.86 प्रतिशत
सहारनपुर में 42.32 प्रतिशत
वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई थी और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। हालांकि, कुछ राज्यों में वोटिंग खत्म होने का समय अलग भी है। लोकसभा चुनाव के साथ ही साथ शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग होगी।
चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स हैं। इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। जबकि, 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है। इनके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
पहले चरण की वोटिंग पूरी होने के साथ ही 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे होंगे, जहां चुनाव खत्म हो जाएगा। पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे। लोकसभा चुनाव की 543 सीटों के लिए सात चरणों में वोट डाले जाएंगे। नतीजे 4 जून को घोषित होंगे।
ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें