हरियाणा (चंडीगढ़):- आप सांसद संजय सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान से उनके चंडीगढ़ आवास पर मुलाकात की। संजय सिंह ने मुख्यमंत्री मान को गले लगाते हुए उन्हें उठा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री मान की बहन और पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने भी उनका स्वागत किया और कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत खुशी हुई है।
जानकारी के लिए आपको बता दे कि सीएम मान और संजय सिंह पंजाब के अन्य नेताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे। आम आदमी पार्टी पंजाब में 13 सीटें जीतने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री मान लगातार लोकसभा क्षेत्रों में बैठक कर प्रत्याशियों, विधायकों और मंत्रियों से फीडबैक ले रहे हैं।