Dastak Hindustan

शिवराज सिंह चौहान का एक ही संकल्प, बहनों की आंखों में नहीं रहेंगे आंसू

नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश):– मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नर्मदापुरम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार दर्शन सिंह के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने कहा, “एक ही संकल्प है कि बहनों की आंखों में आंसू नहीं रहेंगे। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट होगी। आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक सशक्तिकरण, शैक्षिक और राजनीतिक सशक्तिकरण करना है। दर्शन सिंह को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

भाजपा की घोषणा पत्र समिति की बैठक आज दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक में प्रदेश अन्य नेताओं के साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान गुरुवार को पहले नर्मदापुरम जाएंगे, जहां भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दर्शनसिंह चौधरी के साथ नर्मदा पूजन करेंगे एवं नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *