Dastak Hindustan

संजय सिंह की ज़मानत पर टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा हुए खुश, केजरीवाल भी जल्द आएंगे बाहर

पटना (बिहार):-  आप नेता संजय सिंह की ज़मानत पर टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “मुझे लगता है कि ये बहुत पहले हो जाना चाहिए था। प्रथम दिन से ही ये साफ दिख रहा था कि राजनीतिक बदले की भावना से संजय सिंह या बाकि लोगों पर कार्रवाई की गई है। एक आदमी निर्दोष होता है जब तक उसे गुनहगार साबित ना किया जा सके। संजय सिंह बहुत क्रांतिकारी नेता हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी एजेंसियों पर ना केवल थप्पड़ लगाया है बल्कि समाज के उन लोगों को आईना भी दिखाया है जो बदले की भावना से ऐसा करते हैं। ”

संजय सिंह को जमानत मिलने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा,” अरविंद केजरीवाल को न्याय मिलने की उम्मीद जताई है। संजय सिंह को फंसाया गया था। अरविंद केजरीवाल भी बेदाग होकर बाहर आएंगे।”

जिस तरीके से सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत दिया है उसी तरीके से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के अलावा तमाम लोगों को जमानत मिलेगी। सत्य की जीत होगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा,” मेरी समझ में भाजपा को 150 से 200 के बीच सीट आएगी। ईवीएम को लेकर हम लोगों की चिंता थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले को सुनने के लिए सहमति दे दी है। आने वाले दिनों में बहुत सारी चीजें स्पष्ट हो जाएगी।”

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *