केरल (वायनाड):- वायनाड से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ‘डोर-टू-डोर’ अभियान चलाया। वायनाड से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी ने कहा, “ये लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और इन्डिया गठबंधन लोकतंत्र और संविधान के लिए लड़ रहे हैं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के लोग संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने में लगे हैं।”
‘बेरोज़गारी की बीमारी’ की चपेट में अब IIT जैसे शीर्ष संस्थान भी आ गए हैं। IIT मुंबई में पिछले वर्ष 32% और इस वर्ष 36% स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट नहीं हो सका। देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान का ये हाल है, तो कल्पना कीजिए BJP ने पूरे देश की स्थिति क्या बना रखी है।
कांग्रेस द्वारा युवाओं के लिए रोज़गार का ठोस प्लान देश के समक्ष रखे लगभग एक महीना बीत चुका है, पर भाजपा सरकार ने इस मुद्दे पर अब तक सांस भी नहीं ली है। नरेंद्र मोदी के पास न रोज़गार देने की कोई नीति है और न ही नीयत, वह सिर्फ भावनात्मक मुद्दों के जाल में फंसा कर देश के युवाओं को धोखा दे रहे हैं।युवा इस सरकार को उखाड़ कर अपने भविष्य की नींव खुद रखेगा।