मुंबई (महाराष्ट्र):- लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की। कोल्हापुर से संजय मंडलीक को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि शिरडी ने सदाशिव लोखंडे को टिकट दिया गया है। बुलढाणा से एकनाथ शिंदे गुट ने प्रतापराव जाधव को मैदान में उतारा है। वहीं हिंगोली से हेमंत पाटिल को टिकट दिया है।
मावल से श्रीरंग बारणे और रामटेक से राज परवे को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। शिवसेना के सचिव संजय मोरे ने सूची जारी करते हुए लिखा, हिंदू ह्दय सम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद से और शिवसेना प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई हैं।