Dastak Hindustan

सोनभद्र में स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज का 30 मार्च को होगा आगमन

रामेश्वर सोनी की स्पेशल रिपर्ट

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):- परमहंस आश्रम कैलाशपुरी परसौना में आगामी 30 मार्च को यथार्थ गीता के प्रणेता एवं योगेश्वर महाप्रभु सदगुरुदेव भगवान स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज का आगमन सुनिश्चित है। आश्रम के मुताबिक स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के त्रिशूल स्थापना का कार्यक्रम एवं सत्संग सहित विशाल भंडारे का का दिव्य आयोजन किया जाएगा।

आश्रम के सभी महात्माओं में यथार्थ गीता के प्रणेता स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। परमहंस आश्रम कैलाशपुरी साजो -सज्जा सहित धूना को काफी सजाया गया है। खास तौर पर शाम के समय झालरों की लाइट जगमग -जगमग करते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है की सभी की निगाहें सदगुरुदेव भगवान स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के दर्शन हेतु पलक पांवड़े बिछाए हुए हैं।

31 मार्च के दिन धूना पर स्वामी जी महाराज द्वारा त्रिशूल स्थापना करते हुए महात्माओं एवं भक्तों के लिए दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। आश्रम की तैयारी रंग -दोहन इत्यादि कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। आश्रम के महात्माओं में इस कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त खुशी एवं उत्साह व्याप्त है। त्रिशूल स्थापना कार्यक्रम पर नारद महाराज जी, ब्रह्मचारी महाराज जी, एवं संतोष बाबा सहित सभी महात्मा एवं भक्तों का आगमन होगा।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *