चंपावत (रुद्रप्रयाग):- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत और लोहाघाट विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ‘कार्यकर्ता संवाद एवं होली मिलन कार्यक्रम’ में हिस्सा लिया। चंपावत एवं लोहाघाट के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन एवं संवाद कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “आज पूरी दुनिया देख रही है कि भारत किस तेजी से आज दुनिया के मानचित्र में अपना स्थान बना रहा है। आज दुनिया के अंदर कोई भी घटना होती है तो लोग भारत के रुख का इंतजार करते हैं कि भारत का रुख क्या होने वाला है उससे दुनिया का रुख आगे बढ़ता है।”
वहीं बीते दिन बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित रंगोली मंडप लोहियाहेड में लोकसभा क्षेत्र नैनीताल के विधानसभा खटीमा एवं नानकमत्ता के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का कुशल से हम जानते हुए सभी को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात कही।