बदायूं (उत्तर प्रदेश):- बदायूं डबल मर्डर केस में दूसरे अभियुक्त जावेद को पुलिस ने कल रात बरेली(उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पास मौजूद एक वीडियो में उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मैं सीधे दिल्ली भाग गया था और मैं खुद को सरेंडर करने बरेली आया हूं। मेरे भाई ने क्या किया, इसके बारे में मुझे लोगों से फोन आए हैं।”
डबल मर्डर मामले में पुलिस अधिकारियों ने बदायूं में मृतक बच्चों के घर का निरीक्षण किया। मंडी समिति चौकी के पास बाबा कॉलोनी में कल दो बच्चों की हत्या कर दी गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी मारा गया। यह पूरा मामला बदायूं के थाना सिविल लाइंस इलाके के बाबा कॉलोनी का है।
मंगलवार देर शाम दो सगे भाइयों की धारदार हथियार से उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। इस बीच पुलिस ने घटना के आरोपी को एक मुठभेड़ में मार गिराया है।
बताया जा रहा है कि बाबा कॉलोनी में नाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों आयुष, युवराज और आहान उर्फ हनी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें आयुष (12) और आहान उर्फ हनी (आठ) की मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।